फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Due to not giving bread, the drunken man killed his wife by biting her, the accused absconded

Amritsar News: रोटी न देने पर शराब के नशे में कर दी पत्नी की दातर मारकर हत्या, आरोपी फरार

Tue, 13 Jun 2023 01:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 13 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Due to not giving bread, the drunken man killed his wife by biting her, the accused absconded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। रोटी न देने पर शराब के नशे में पति ने पत्नी के गले पर दातर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना गांव थाना श्री हरगोबिंदपुर के अंतर्गत आते गांव विठवां में सोमवार को दोपहर बाद की है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान निर्मलजीत कौर निम्मों 54 निवासी गांव विठवां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निर्मलजीत कौर निम्मों सोमवार को घर में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पति दर्शन सिंह ने रोटी मांगी। निम्मों ने कहा कि वह बर्तन धोकर रोटी देगी। इस बात से गुस्से में आए दर्शन सिंह ने निम्मों के गले पर दातर से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार है। मृतका के बेटे जगमीत सिंह के बयान पर दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-12जीडीआरबीटीएलपी01

कैप्शन- घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed