फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drug powder, Pakistani SIM Overcome with

नशीले पाउडर, पाकिस्तानी सिम के साथ काबू

Sun, 27 Oct 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 27 Oct 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
Drug powder, Pakistani SIM Overcome with
अमृतसर ग्रामीण पुलिस के नारकोटिक्स विंग ने तस्कर को नशीले पाउडर, एक पिस्टल और पाकिस्तानी सिम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ लाली निवासी गांव चीचा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गुरमिंदर कस्बा छेहरटा में रह रहा है। गुरमिंदर हाल में ही स्मैक की तस्करी में दस वर्ष की कैद पूरी करके आया है।
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस की गश्त पार्टी गांव बाउली में खड़ी थी।

इस बीच गांव कोटला दल से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने हाथ में पकड़े एक लिफाफे को खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन


लिफाफे की चेकिंग की तो उसमें से 400 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी से एक पाकिस्तानी सिम बरामद किया। आरोपी से एक 30 बोर का पिस्टल, एक मैगजीन और तीन गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह पुराना तस्कर है। वर्ष 1996 में उसे दिल्ली में 5 किलोग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उसे दस वर्ष की कैद हुई थी। कैद पूरी करने के बाद वह पंजाब आया तो उसके संपर्क पाकिस्तानी तस्करों के साथ हो गए।


वह काफी समय से अमृतसर से दिल्ली को स्मैक भेजने का काम करता रहा है। उसने खुलासा किया कि मोबाइल फोन से उसका संपर्क पाकिस्तान के कुछ तस्करों और कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ भी होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed