फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone entered Amritsar Central Jail at midnight, found a toy

Amritsar News: अमृतसर की केंद्रीय जेल में आधी रात को घुसा ड्रोन, जांच में निकला खिलौना

Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Drone entered Amritsar Central Jail at midnight, found a toy
-अलर्ट के बाद की शहर की नाकेबंदी, चलाया सर्च अभियानसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में रविवार को आधी रात के समय एक ड्रोन के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब एक बजे जेल में घुसा यह ड्रोन कुछ समय के बाद जेल परिसर में ही गिर गया। इसके गिरते ही जेल के सायरन और हूटर बजना शुरू हो गए। अधिकारियों ने इसे किसी गैंगस्टर या आतंकवादी को छुड़ाने को लेकर हुआ हमला समझ शहर में नाकेबंदी करवा दी। पंजाब की अन्य जेलों को भी अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने शहर के बाहरी इलाकों में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जेल पहुंच गए और सीआरपीएफ के साथ जेल में तलाशी शुरू कर दी। करीब सवा 2 बजे जेल परिसर में एक खिलौना ड्रोन बरामद हुआ तो पुलिस ने राहत की सांस ली।



जांच में पता चला कि यह टॉय ड्रोन पास ही की कालोनी में रहने वाली एक बच्ची ने उड़ाया था। रिमोट से अनियंत्रित होने के बाद यह जेल परिसर में गिर गया। इसके बाद पुलिस ने अनिल नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि यह ड्रोन उनकी 12 वर्षीय बेटी ने उड़ाया था। स्थानीय इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता दुबई से बेटी के लिए टॉय ड्रोन लेकर आए थे।
विज्ञापन


बीएसएफ ने सीमांत गांव सैदपुर कलां से पकड़ा टूटा ड्रोन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार सुबह अमृतसर सेक्टर में अटारी के गांव सैदपुर कलां से एक ड्रोन बरामद किया। गांव के बाहर गुरुद्वारा के निकट बरामद यह क्वाडकॉप्टर माडल का डीजेआई मेट्रिस 300 आरटीके बुरी तरह से टूटा हुआ था। गश्त के दौरान 7.20 बजे जवान गांव के बाहर स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचे, तो उन्हें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एक ड्रोन दिखाई दिया, जिसे जवानों ने तुरंत कब्जे में ले लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने इस ड्रोन को जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेने के बाद गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed