{"_id":"621e442bd55d1b28243604f8","slug":"dri-seizes-gold-worth-rs-4-crore-from-three-people-from-the-airport-amritsar-news-pkl4434503121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरआई ने एयरपोर्ट से तीन लोगों से पकड़ा 4 करोड़ रुपये का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरआई ने एयरपोर्ट से तीन लोगों से पकड़ा 4 करोड़ रुपये का सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने शारजाह से भारत पहुंचे तीन लोगों को काबू करके उनके कब्जे से करीब 4 करोड़ रुपये कीमत का सोना पकड़ा। यह तीनों यात्री रहस्यमयी तरीके से पेस्ट की फार्म में सोने को छुपाकर लाए थे।
डीआरआई द्वारा काबू किए गए लोगों में से दो गुरदासपुर जिला के जबकि एक व्यक्ति जालंधर जिला का रहने वाला है। डीआरआई के अतिरिक्त डायरेक्टर नितिन सैनी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में यह बरामदगी हुई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक डीआरआई के अधिकारियों को पहले से सूचना थी कि दुबई से कुछ लोग सोने की बड़ी खेप की तस्करी करने वाले हैं। अधिकारियों की टीम गुपचुप तरीके से तीन दिन पहले श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गई। दुबई से फ्लाइट आने के बाद कस्टम की एयर इंटेलिजेंस टीम ने सभी यात्रियों के सामान की जांच की।
इस दौरान ही डीआरआई की टीम ने दुबई से भारत पहुंचे तीन यात्रियों का पता लगाकर उन्हें काबू कर लिया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच ही अधिकारियों ने यात्रियों के सिर पर पहने टोप की जांच की तो उसके अंदर से लिक्विड फार्म में सोना बरामद हुआ। तीनों यात्रियों के कब्जे से 9 किलो 200 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 4 करोड़ आंकी गई है। डीआरआई ने तीनों यात्रियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बरामद सोने को जब्त कर लिया। अधिकारी इनसे लगातार पूछताछ कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके यह कब से सोने की तस्करी का काम कर रहे थे।