{"_id":"41fd07664359d662bd7fb7f579afadeb","slug":"dr-siddhu-took-visit-to-check-of-the-cleaning-of-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ सिद्धू ने सिविल अस्पताल की सफाई का जायजा लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ सिद्धू ने सिविल अस्पताल की सफाई का जायजा लिया
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य संसदीय सचिव (सेहत) डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को सिविल अस्पताल की व्यवस्था और साफ सफाई का जायजा लेने के लिए दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में फैली गंदगी, कचरे और अस्पताल के ब्लाक सीवरेज सिस्टम को देखा। डॉ नवजोत ने अस्पताल के उस जगह भी दौरा किया, जहां पर नगर निगम ने कूड़े के डंप रखे हुए थे।
इस संबंध में डॉ सिद्धू ने कहा कि अस्पताल के पास कड़ेे का डंप रखना नियमों के विरोध है। उन्होंने मेयर बख्शी राम अरोड़ा से बातचीत कर कूड़े के डंप को यहां से उठवाने और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए है।
डॉ. सिद्धू ने सिविल सर्जन डॉ यश मित्रा, एसएमओ हरजीत घई और अन्य प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल के आसपास का क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जाए।
इसके लिए मेयर की सेवाएं ली जाएं। प्रबंधकों की ड्यूटी है कि वह सिविल अस्पताल में आते समय सड़कों में पड़े गड्ढे को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दे।
विज्ञापन
उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में धार्मिक फोटो रखने की आज्ञा देते हुए कहा कि इससे अस्पताल का माहौल ठीक होगा। मरीजों के भीतर बल बढ़ेगा। वह जल्दी ठीक होंगे। धार्मिक फोटो के आगे धूप अगरबत्ती की जाए। इस मौके पर पार्षद मीनू सहगल और गिरीश शर्मा मौजूद थे।