{"_id":"61f81657991768602c167718","slug":"dr-raju-dr-kunwar-dr-nijjar-dr-verka-talbir-gill-and-sukhminder-pintu-filed-nominations-amritsar-news-pkl4407496167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. राजू, डा. कुंवर, डा. निज्जर, डा. वेरका, तलबीर गिल और सुखमिंदर पिंटू ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. राजू, डा. कुंवर, डा. निज्जर, डा. वेरका, तलबीर गिल और सुखमिंदर पिंटू ने भरे नामांकन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अलग-अलग हलकों से सोमवार को उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा से डा. जगमोहन सिंह, आम आदमी पार्टी के डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह और डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर के अलावा कांग्रेस के डा. राज कुमार वेरका, शिरोमणि अकाली दल के तलबीर गिल और भाजपा के सुखमिंदर पिंटू ने नामांकन पत्र भरे। इस दौरान सभी उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने कोविड नियमों का पालन किया। वहीं नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने भारत की प्रभुता और अखंडता की शपथ भी ली।
विधानसभा हलका पूर्वी से भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व आईएएस अधिकारी डा. जगमोहन सिंह राजू ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरा। इसके लिए वे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक और पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन के साथ हलके के रिटर्निंग अधिकारी-कम-आरटीए सचिव अर्शदीप सिंह लुबाना के पास पहुंचे।
सिसादिया के साथ उत्तरी हलके से डा. कुंवर ने भरा नामांकन
उत्तरी विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व आईपीएस अधिकारी डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके लिए वे दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ रिटर्निंग अधिकारी के सामने पहुंचे। इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि शुभ अवसर पर आया हूं, अच्छा महसूस कर रहा हूं। ऐसा ईमानदार आदमी पंजाब की राजनीति में आना चाहिए। पुलिस में इन्होंने ईमानदारी और निष्ठा से काम किया है। डा. कुंवर अपने आप में एक प्रेरणा है। हो सकता है हमारा रवैया ठीक नहीं हो, लेकिन भ्रष्ट तो नहीं और गुंडागर्दी वाला नहीं है। हो सकता हो किसी को कुछ बोल दिया हो। मगर कुंवर के जीतने पर स्कूल और अस्पताल ठीक करेंगे। सियासत शानदार चीज है और जिस तरह लोग कुंवर को पसंद कर रहे हैं। इससे लगता है कि लोग अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर देंगे।
विज्ञापन
शिअद के तलबीर गिल ने दक्षिण से भरा नामांकन
शिरोमणि अकाली दल के दक्षिण हलके से प्रत्याशी तलबीर गिल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि लोग ईमानदार और मेहनत करने वालों को पसंद करते हैं। अपने विरोधी कांग्रेस विधायक इंद्रबीर बुलारिया की पिछले 5 साल की कारगुजारी पर पूछे सवाल पर गिल ने कहा कि इलाका घूमने पर पता चल जाता है और इस बार उसी कारगुजारी को देख कर ही लोग मतदान करेंगे।
डा. इंद्रबीर निज्जर ने दक्षिण हलके से दाखिल किया नामांकन
दक्षिण विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर भी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। डा. निज्जर की पत्नी ने उनके कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र भरा। डा. निज्जर ने इसे अच्छा अनुभव बताते हुए कहा कि हमारे वालंटियर हलके के प्रत्येक वार्ड में घूमकर लोगों को पार्टी की नीतियां बता रहे हैं। हमारी चेहरे की नहीं बल्कि नीतियों की लड़ाई है।
डा. राज कुमार ने पश्चिम हलके से भरा नामांकन
कांग्रेस के मौजूदा विधायक डा. राज कुमार ने भी आज पश्चिम विधानसभा हलके से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले वे माडल टाउन माता लाल देवी मंदिर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि महामाई का आशीर्वाद लेकर कोई भी काम शुरू किया जाए, तो सफलता मिलती है। आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ महामाई का आशीर्वाद लेने आया हूं।
सुखमिंदर पिंटू ने भरा उत्तरी हलके से नामांकन
वहीं भाजपा के सुखमिंदर पिंटू ने उत्तरी विधानसभा हलका से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि डबल इंजन की सरकार ही विकास करवा सकती है। लोगों को रोजगार देने के मुद्दे पर पिंटू ने कहा कि सिर्फ केंद्र की सरकार ही यहां इन्वेस्टमेंट कर सकती है। बाकी तो सभी मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही लोगों को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का उनके साथ नामांकन पत्र भरने के लिए आना उनके लिए सफलता के आशीर्वाद से कम नहीं।