फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dhaliwal said, the old governments made cards of their favorites, now this will not happen

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- पुरानी सरकारों ने चहेतों के बनाए कार्ड, अब ऐसा नहीं होगा

Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dhaliwal said, the old governments made cards of their favorites, now this will not happen
अमृतसर। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा पंजाब की मान सरकार ने लाभार्थियों को पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सरकारी स्कीमों का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद का मनरेगा स्कीम के तहत कार्ड बनाए जाने का फैसला लिया गया है। धालीवाल ने यह बात रविवार को राजासांसी विधानसभा हलके के गांव भिंडी औलख खुर्द का दौरा करने के बाद मीडिया से कही। धालीवाल ने कहा कि पिछले साल जॉब कार्ड पार्टी ने अपने चहेतों के बनाए, लेकिन इस बार हर गरीब और जरूरतमंद को उसका यह अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन

धालीवाल ने कहा कि अजनाला हलके में एक लाख लोगों के मनरेगा कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने डीसी हरप्रीत सिंह सूधन के नेतृत्व में एडीसी विकास रणधीर सिंह मूधल की ओर से एक सप्ताह के भीतर 5 हजार लोगों को मनरेगा के साथ जोड़ने की प्रशंसा की। उन्होंने आज मजदूर दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह अधिकारी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिला है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस की शुरुआत मजदूर यूनियन आंदोलन में हुई। विशेषकर 8 घंटे के आंदोलन, जिसमें 8 घंटे काम, 8 घंटे मनोरंजन और 8 घंटे आराम करने की वकालत की गई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से पुरानी सरकारों ने सरकारी फंडों का दुरुपयोग किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए जाएंगे और जिसमें हर मजदूर को 1 साल में 100 दिनों की दिहाड़ी मिलेगी, जो लगभग वार्षिक 28 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed