फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Devotees said - money should not come in the way of visiting Gurdwara Sahib.

पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्घालु से 20 अमेरिकी डॉलर वसूलने के नाम पर डेरा बाबा नानक के लोगों ने जताया रोष

Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees said - money should not come in the way of visiting Gurdwara Sahib.
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्घालु से सर्विस फीस लगाए जाने की निंदा करत? - फोटो : GURDASPUR
पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने वाले प्रति श्रद्धालु से 20 अमेरिकी डालर (भारतीय करेंसी में लभगग 1400 रुपये) सर्विस फीस के नाम पर वसूलने के विषय को लेकर डेरा बाबा नानक के लोगों ने एतराज जताया है। शुक्रवार को जब अमर उजाला ने पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से सर्विस फीस के रूप में पैसे वसूलने के एलान के बारे में डेरा बाबा नानक के लोगों ने पाकिस्तान के इस कदम की निंदा की। डेरा बाबा नानक निवासी गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह रंधावा, गुरहरप्रीत सिंह, रमन कुमार, विक्की, बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक से गुरुद्वारा साहिब करीब चार किलोमीटर है और पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्धालु से 20 अमेरिकी डालर वसूलना गलत बात है। जो गरीब श्रद्धालु सिर्फ श्रद्धा और आस्था से माथा टेकने को जाने का मन बना कर बैठे हैं, उनकी के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। पाकिस्तान के इस एलान से गरीब श्रद्धालुओं का लंबे समय से संजोया सपना पूरा नहीं हो सकेगा। इस फीस से अमीर लोगों को कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि वह तो पहले भी वीजा लगवाकर पाकिस्तान में पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर आते थे। कॉरिडोर खोलने के वक्त खुले लांघे का बात हुई थी, जिसका मतलब है कि मुफ्त में कोई भी जाकर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करेगा। दोनों देशों को मिलकर इस मसले का हल निकालना चाहिए, ताकि गरीब श्रद्धालु के मन में दर्शन करने का सपना साकार हो सके।
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर डेरा बाबा नानक की जीरो लाइन पर बने दर्शनस्थल पर दूरबीन से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने आए मुक्तसर से तरसेम सिंह, गुरचरन सिंह निवासी मलोट ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने प्रति श्रद्धालु जो अमेरिकी 20 डालर सर्विस टैक्स लेने की घोषण की है, वह गलत है। गुरुद्वारा साहिब के बेरोकटोक दीदार होने चाहिए। उन्होंने भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन बिल्कुल निशुल्क होने चाहिए, ताकि गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों में पैसे की कोई समस्या आड़े न आए।
विज्ञापन

फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्धालु से सर्विस फीस लगाए जाने की निंदा करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed