फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Devotees going to Pak can deposit up to 20 passports

पाक जाने वाले श्रद्धालु 20 तक जमा करवा सकते हैं पासपोर्ट

Thu, 06 Jan 2022 09:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees going to Pak can deposit up to 20 passports
एसजीपीसी की ओर से खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के मौके पर गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब की यात्रा के लिए अब श्रद्धालु 20 जनवरी तक अपने पासपोर्ट जमा करवा सकते हैं। एसजीपीसी ने इसके लिए पहले 31 दिसंबर 2021 तिथि तय की थी, जिसे अब 20 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। एसजीपीसी के सचिव महिंदर सिंह आली ने बताया कि खालसा साजना दिवस (वैसाखी) पर हर साल की तरह पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब सहित अन्य गुरुधामों के दर्शनों के लिए अप्रैल माह में एक जत्था भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए श्रद्धालु अपने पासपोर्ट 20 जनवरी तक एसजीपीसी के अमृतसर मुख्य दफ्तर में यात्रा विभाग के पास भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 31 दिसंबर तक पासपोर्ट मांगे गए थे, लेकिन संगत की भावनाओं को देखते हुए इसकी तिथि में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु अपने पासपोर्ट शिरोमणि कमेटी के सदस्य साहिबान की सिफारिश सहित अपना पहचान पत्र भी जमा करवाएं। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड की कापी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed