फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Demanded Rs 50 lakh extortion from RMP doctor, fired shots

Amritsar News: आरएमपी डाॅक्टर से मांगी पचास लाख की रंगदारी, चलाईं गोलियां

Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demanded Rs 50 lakh extortion from RMP doctor, fired shots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना झंडेर के मोहन भंडारियां गांव में रहने वाले आरएमपी डाॅक्टर प्रिंसदीप सिंह उर्फ जोबन पर रविवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटना के दौरान डाॅक्टर ने भागकर जान बचाई।
पता चला है कि अमेरिका में बैठा कुख्यात गैंगस्टर केशव शिवाला ने उक्त डाॅक्टर से पचास लाख की रंगदारी मांगी थी लेकिन पैसों का भुगतान नहीं करने पर उन पर गोलियां चलाई गईं। थाना झंडेर की पुलिस ने गैंगस्टर केशव शिवाला और उसके दो अज्ञात गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रिंसदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मोहन भंडारियां में उनका छोटा सा क्लीनिक है और वह उसी जगह मरीजों का इलाज करके गुजारा करते हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। काॅल करने वाला खुद को गैंगस्टर केशव शिवाला कहकर बात कर रहा था व उनकी जान बख्शने की एवज में पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को दोबारा काॅल करके उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। जब उन्होंने फोन काटा तो शाम को बाइक सवार दो युवकों ने उनके क्लीनिक के बाहर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed