{"_id":"65c774a33ea32ee574029732","slug":"decapitated-body-found-in-fields-near-ramtirtha-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-104382-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: रामतीर्थ के पास खेतों में मिली सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: रामतीर्थ के पास खेतों में मिली सिर कटी लाश
Sat, 10 Feb 2024 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाईं बाजू पर नाम लिखे हिस्से को कैमिकल या तेजाब से जलाया
मृतक की पहचान के लिए पंजाब के सभी थानों में दी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। लोपोके थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी रामतीर्थ इलाके के खेतों में शनिवार को एक युवक की सिरकटी लाश पुलिस को मिली है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
लोपोके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामतीर्थ से खासा रोड पर स्थित गांव कलेर के खेतों में किसी की सिरकटी लाश पड़ी है। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 25-26 साल के करीब है।
इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि हत्यारों ने युवक की दाएं बाजू पर लिखे नाम वाले हिस्से को कैमिकल या तेजाब डाल कर जला दिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की गई, फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि मिली सिरकटी लाश की पहचान के लिए पंजाब के सभी थानों में सूचना कर दी गई है। पंजाब के विभिन्न थानों में मिसिंग युवकों की रिपोर्ट मंगवाई गई है, ताकि युवक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
- फोटो