फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Daylight robbery in amritsar

अमृतसर में दिनदहाड़े लूट, वृद्धा से आभूषण और मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार

Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Daylight robbery in amritsar
अमृतसर। शहर की पॉश कालोनी ग्रीन एवेन्यू में शुक्रवार को दो लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक कोठी में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें वे हथियारों के साथ कोठी के अंदर घुसकर वृद्धा के गले और हाथों से आभूषण खींच रहे थे। इसके साथ लुटेरे घर से तीन मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रीन एवेन्यू स्थित कोठी नंबर 28 टंडन हाउस में वृद्धा प्रभा टंडन अपनी केयर टेकर के साथ मौजूद थी। वृद्धा का बेटा लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है। शुक्रवार दोपहर पगड़ीधारी लुटेरा हाथों में दातर लेकर दीवार फांदकर घर में घुस आया।
विज्ञापन

लुटेरे ने वृद्धा की केयर टेकर पर दातर से हमला किया तो वह शोर मचाती हुई अंदर की तरफ भाग गई। लुटेरे ने उसके पीछे दौड़कर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लुटेरे ने वृद्धा से आभूषण छीन लिए और बाहर खड़े साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी शिव दर्शन सिंह संधू ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया। कोठी के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed