फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CRPF's cycle rally dedicated to Azadi Amarut-Festival reached Jallianwala Bagh

आजादी अमरुत-महोत्सव को समर्पित सीआरपीएफ की साइकिल रैली जलियांवाला बाग पहुंची

Fri, 24 Sep 2021 09:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
CRPF's cycle rally dedicated to Azadi Amarut-Festival reached Jallianwala Bagh
अमृतसर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित सीआरपीएफ के जवानों की साइकिल रैली शुक्रवार को जलियांवाला बाग पहुंची। डीआईजी मूलचंद पवार और डीआईजी भानू प्रताप के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू से शुरू हुई इस साइकिल रैली का अमृतसर पहुंचने पर डीसीपी पीएस भंडाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के डीआईजी जालंधर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह रैली गुरदासपुर, बटाला से होती हुई अमृतसर पहुंची है। इसके बाद जंग-ए-आजादी करतारपुर, ग्रुप केंद्र जालंधर, लुधियाना, शहीद ऊधम सिंह स्मारक सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब), अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और ग्रुप केंद्र गुरुग्राम से होते हुए दो अक्तूबर को राजघाट पहुंचेगी।
विज्ञापन

डीसीपी ने सीआरपीएफ के जवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को भाईचारे का संदेश देना है। जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीआरपीएफ जवानों और अधिकारियों ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा भी टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से साल 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। वेरका मिल्क प्लांट की ओर से रैली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट दयानंद तांती, राजेश कुमार, सतिंदर प्रसाद, प्रितपाल सिंह सिवीया और वीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed