फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   criminals fight in court complex

कोर्ट परिसर में पेशी को आए अपराधी भिड़े

Sat, 05 Oct 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 05 Oct 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
criminals fight in court complex
अमृतसर में जिला कचहरी परिसर में पेशी के दौरान शनिवार को अपराधियों के दो गुट भिड़ गए। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। इन दोनों की जेल में रंजिश शुरू हुई थी।
विज्ञापन


आरोपियों में इस्लामाबाद इलाके के भाजपा पार्षद विक्की कपूर का भतीजा प्रिंस कपूर भी शामिल है। प्रिंस के खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


हेरोइन और जाली करेंसी की तस्करी के आरोपी राकेश कुमार उर्फ डैनी निवासी रानी का बाग कई वर्ष से अमृतसर की केंद्रीय जेल में बंद था। जेल में झगड़ों के कारण उसे गुरदासपुर जेल में शिफ्ट कर दिया है। शनिवार को गुरदासपुर पुलिस उसे और एक अन्य अपराधी मलकीत सिंह को पेशी के लिए जिला कचहरी परिसर लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद विक्की कपूर का भतीजा प्रिंस कपूर निवासी नारायणगढ़ छेहरटा भी हत्या के प्रयास के केस में पेशी के लिए अदालत में अपने साथियों के साथ पहुंचा। एक-दूसरे का सामना होते ही दोनों गुट गुरदासपुर पुलिस के सामने भिड़ गए।
 स्थिति बिगड़ते देख थाना सिविल लाइन के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा और चौकी कोर्ट कांपलेक्स के इंचार्ज गुरभेज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों गुटों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद मलकीत सिंह, राकेश डैनी और प्रिंस कपूर को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ झगड़ा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।


डैनी पहले भी कर चुका है झगड़ा
राकेश कुमार डैनी का पहले भी जेल के अंदर और जिला कचहरी परिसर में झगड़ा किया है। डैनी ने लिखारी गैंग के सरगना पर एक वर्ष पहले हमला किया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज है। प्रिंस कपूर ने तीन माह पहले छेहरटा में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गोली चलाई थी और उस पर केस दर्ज है। इस केस में वह जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed