फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Women misdeed in hotel in Amritsar

दरिंदगी की हद: दोस्त पर किया भरोसा... उसी ने दिया धोखा, महिला रोती रही... बारी-बारी पांच लोगों ने लूटी अस्मत

Tue, 06 May 2025 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 May 2025 07:44 PM IST
सार

दोस्त के साथ घूमने आई महिला को उसी ने ही धोखा दिया। युवक ने महिला के साथ अपनी हवस की प्यास तो बुझाई ही लेकिन उसके पांच दोस्तों से भी महिला की अस्मत लूट ली। घटना पंजाब के अमृतसर की है।

विज्ञापन
Women misdeed in hotel in Amritsar
as crime - फोटो : AI

विस्तार

महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी गई। महिला अपने दोस्त पर भरोसा कर उसके साथ घूमने आई थी। लेकिन युवक ने उसके साथ जो किया वह हैरान कर देने वाला है। युवक ने होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को भी होटल में बुला लिया और फिर एक-एक कर पांचों ने महिला की अस्मत लूटी।  घटना पंजाब की पवित्र नगरी अमृतसर की है।  

विज्ञापन


अमृतसर के हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने दोस्त के साथ आई महिला के साथ ऐसी घटना घटी है। महिला ने रोते हुए आपबीती बताई। महिला ने बताया कि वह अपने दोस्त (आरोपी युवक) के साथ गोल्डन टेंपल घूमने आई थी। इसके बाद आरोपी उसे बहाने से होटल ले गया। जहां उसने महिला के साथ पहले खुद अपनी हवस की प्यास बुझाई और इसके बाद अपने पांच दोस्तों को बुलाकर उसका सामुहिक दुष्कर्म करवाया। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर निहंग सगंठन के प्रमुख परमजीत सिंह अकाली मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके एक साथी को फोन पर सूचना मिली कि एक महिला उसके रिक्शा पर बैठी रो रही है। महिला ने बताया कि उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। जांच में पता चला कि पीड़िता के दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमजीत सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। वह अपने दोस्त पर भरोसा करके अमृतसर आई थी। आरोपी युवक ने अपने और भी साथियों को होटल में बुला लिया। सभी ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ दरिंदगी करने वालों में होटल स्टाफ के तीन लोग भी शामिल हैं।


चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज कपिल देव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आजाद होटल में रेड की गई और वहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed