फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman stabbed to death in amritsar

Amritsar: दिव्यांग बच्चे को लेकर दंपती में होता था झगड़ा, युवक ने पत्नी की चाकू मार कर कर दी हत्या

Sat, 12 Oct 2024 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

रितु और विशाल की शादी दस साल पहले हुई थी। दोनों का एक बेटा था जो कि जन्म से दिव्यांग था। आरोप है कि इसी कारण दंपती के बीच झगड़ा होता था। 

विज्ञापन
Woman stabbed to death in amritsar
मृतक को परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के मजीठा रोड ग्रीन फील्ड इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार सुबह की है। मृतका का नाम रितु है और उसकी शादी दस साल पहले विशाल के साथ हुई थी। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर मृतका के मायके परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। मृतका की मां पूनम ने बताया कि दस साल पहले उनकी बेटी रितु की शादी विशाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी को अकसर परेशान करता था। आरोपी कोई काम-काज नहीं करता था। शादी के कुछ साल के बाद दोनों का एक बेटा हुआ। वह जन्म से दिव्यांग था। इस बात को लेकर आरोपी विशाल अकसर उनकी बेटी को ताने मारता रहता था। 
विज्ञापन


बेटी की सास, और देवर भी परेशान करते थे। मृतका की मां ने बताया कि रितु अपने मायके से वीरवार रात को ही वापस ससुराल लौटी थी, वह खुश थी। पूनम के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी बेटी को अस्पताल लेकर गए हैं। उन्होंने सोचा कि शायद वो बीमार है इसलिए ले गए हैं, लेकिन अस्पताल जाकर देखा तो उसकी गर्दन पर चाकू के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद आस-पास से पता चला कि पति ने ही चाकू से उसका कत्ल कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed