फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   woman gone, tarantaran woman gone she steal jwellery, woman go with lover, tarntaran, amritsar

घर से आभूषण और नकदी लेकर दो बच्चों की मां भागी युवक के साथ

Thu, 16 Feb 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 16 Feb 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
woman gone, tarantaran woman gone she steal jwellery, woman go with lover, tarntaran, amritsar
जेवर - फोटो : dummy picture
तरनतारन की गली कोहल वाली में रहने वाली 2 बच्चों की मां को कथित रूप से एक युवक द्वारा परिवारिक सदस्यों की मदद से भगाने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाना सिटी तरनतारन की पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है और जांच से पहले कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


मुरादपुरा रोड की गली कोहल वाली में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसका विवाह 12 वर्ष पहले रामबाग निवासी महिला के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी के तरनतारन निवासी के साथ अवैध हो गए।
विज्ञापन


इस बारे मेें लड़की के परिजनों को भी जानकारी दी गई पर उन्होंने कुछ नहीं किया। गत दिन सुबह के समय उसकी पत्नी को युवक भगा ले गया। उसकी पत्नी अपने साथ 3 तोले सोने के आभूषण और 14 हजार रुपये ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला द्वारा पहले भी अपने घर से 2 बार चोरी करके साढ़े 42 हजार रुपये की राशि उड़ाई गई है। महिला के पति ने बताया कि थाना सिटी तरनतारन में शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाने में उसे बेइज्जत किया जाता है कि उसकी पत्नी बालिग है और वह अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकती है।


महिला के पति ने तरनतारन के एसएसपी हरजीत सिंह से इंसाफ की मांग की है। उसने कहा है कि उसकी पत्नी द्वारा चोरी की राशि उसको वापस दिलाई जाए। थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी कमलप्रीत सिंह ने कहा कि इस शिकायत पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed