फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two killed and one injured in firing at a hotel in Amritsar of Punjab

पंजाब: अमृतसर के होटल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत और एक घायल, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग

Wed, 18 Aug 2021 10:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 10:04 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित एक होटल में गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल है। गोली की आवाज से सहमे लोग जान बचाकर होटल में इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि होटल में कुछ दोस्तों के बीच एक पार्टी चल रही थी। किसी मामूली विवाद में गोली चली और दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने अभी इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two killed and one injured in firing at a hotel in Amritsar of Punjab
घटनास्थल पर जांच करता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित घाला माला चौक की एक होटल में दोस्तों के बीच चलीं गोलियों से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना बुधवार की है। उस समय होटल में पार्टी चल रही थी, जिसमें किसी मामूली विवाद को लेकर हुई बहस के बाद दो-तीन पिस्तौलधारी दोस्तों ने पहले तो हवा में फायरिंग की और उसके बाद सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवी फुटेज के लिए होटल की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घाला माला चौक स्थित जेके क्लासिक होटल के हाल में बुधवार को 15-20 दोस्त आपस में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें बहस शुरू हो गई। पार्टी में मौजूद अन्य दोस्तों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन दो-तीन पिस्तौलधारी दोस्तों ने पहले हवा में फायर किया और उसके बाद सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज सुनते ही होटल में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस गोलीबारी में एक गोली मनीष शर्मा निवासी तरनतारन रोड को लगी तो वह तुरंत जमीन पर गिर गया, जिसे केडी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष के दो साथी भी इस गोलीबारी में जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए केडी अस्पताल ले जाया गया। जहां जख्मी साथी विक्रमजीत सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि होटल में पार्टी के दौरान चलीं गोलियों से एक दोस्त की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में दम तोड़ा। तीसरा जख्मी दोस्त भी इसी अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। होटल के अंदर की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। घटना के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed