फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three cars hit by a sand-laden truck accident in Amritsar see video

कारों के उड़े चिथड़े: रेत से भरे ट्रक की चपेट में आई तीन कारें, दो की मौत; कई घायल, अमृतसर में भीषण हादसा

Sun, 01 Mar 2026 04:37 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 04:37 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रेत से भरा टिप्पर (ट्रक) अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों से टकराने के बाद पलट गया। टिप्पर की चपेट में तीन कारें आई हैं।  

विज्ञापन
Three cars hit by a sand-laden truck accident in Amritsar see video
क्षतिग्रस्त कारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में वेस्टर्न विला बाईपास के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। रेत से भरा एक टिप्पर डिवाइडर पर चढ़कर संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में आसपास खड़ी और गुजर रही तीन कारों को चपेट में लिया। टिप्पर तीन कारों के ऊपर पलट गया, जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों की संख्या और स्थिति के बारे में सत्यापन के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वाहन के दस्तावेज और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सबसे पहले यातायात बहाल करने को प्राथमिकता दी। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों आनंदपुर साहिब में मेले के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed