{"_id":"57a21e174f1c1b6f152ba729","slug":"three-arrest-gurdaspur-three-arrest-three-arrest-in-kidnapping-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को अगवा करने में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को अगवा करने में तीन युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के नजदीक सुबह नौ बजे के लगभग उस समय अफरातफरी मच गई जब एक लड़की को सात युवकों ने टवेरा गाड़ी से अगवा कर लिया। लड़की के शोर मचाने पर बस स्टैंड पर खड़े कुछ लोग गाड़ी के पीछे लग गए और पुलिस के सहायता से गाड़ी को मंडी चौक पर पकड़ लिया। पुलिस के हाथ केवल तीन युवक ही लगे और चार युवक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गाड़ी से तेजधार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत कादिया युवती ने बताया कि उसने इसी वर्ष जनवरी माह में सुखविंदर सिंह के साथ कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के बाद वह उसके साथ लगभग 15 दिन रही। इस दौरान उसे मालूम हुआ कि सुखविंदर सिंह पहले से ही शादीशुदा है। इसके अलावा वह नशे का भी आदि है। यह सब पता चलने के बाद वह उसे छोड़ कर वापस अपने घर आ गई थी।
इस कारण आज उसने उसके साथ यह हरकत की है। उसने बताया कि वह गुरदासपुर के एक इंस्टीट्यूट में कोर्स करती है और आज भी वह रोजाना की तरह इंस्टीट्यूट जाने के लिए गुरदासपुर आई थी। पहले से बस स्टैंड पर खड़े सुखविंदर सिंह निवासी मोजेवाली फतहेगढ़ चूड़ियां, राजू, अजय सिंह अपने चार साथियों के साथ खड़ा था। उन लोगों ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने तीन युवकों सहित अन्य चार अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में दर्ज किया है।