फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   smuggler, bikram, lady, friend, big

बिक्रम की महिला मित्र निकली बड़ी तस्कर

Sun, 31 Jan 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 31 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
smuggler, bikram, lady, friend, big
शनिवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तस्कर गुरलाल उर्फ बिक्रम की महिला मित्र के बारे नए खुलासे गुए हैं। पता चला है कि अमनदीप कौर निवासी छेहरटा बड़ी तस्कर है। वह दीपावली से एक दिन पहले ही हेरोइन तस्करी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई थी।
विज्ञापन


अमनदीप कौर को तरनतारन के नारकोटिक्स सेल ने 13 सितंबर 2015 को डेढ़ सौ ग्राम होरोइन सहित गिरफ्तार किया था। दीपावली से एक दिन वह जमानत पर बाहर आई थी। बाहर आने के बाद उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी। रविवार को गुरलाल उर्फ बिक्रम के शव पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने लाश उसके परिजनों के हवाले कर।
विज्ञापन


बिक्रम पर भी पूर्व में थाना घरिंडा में 110 ग्राम नशीला पाउडर का एक मामला दर्ज था। 2015 में वह जेल से जमानत पर आया था। थाना सराय अमानत खा के प्रभारी सूचा सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। जख्मी अमनदीप कौर को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निगरानी में फोर्स लगा दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला के संबंध कई बड़े तस्करों हैं, जिनसे वह हेरोइन, नशीला पाउडर लेकर बेचती थी। इनमें गुरजंट सिंह भोलू का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल भोलू तस्कर फरार है। वहीं महिला के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि जिस दिन वह डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन के केस से जमानत पर बाहर आई थी  उस दिन से उसे इस धंधे को छोड़ देने के लिए काफी समझाया पर नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed