फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   shootout, shootout in dera baba nanak, attempt murder on cousin, batala, amritsar

डेरा बाबा नानक में चचेरे भाई को गोली मारी, अमृतसर रेफर

Sat, 19 Mar 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 19 Mar 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
shootout, shootout in dera baba nanak, attempt murder on cousin, batala, amritsar
जानलेवा हमला - फोटो : dummy picture
थाना डेरा बाबा नानक के गांव पबांराली में शनिवार की शाम एक व्यक्ति को चचेरे भाई ने गोली मार दी। घायल को डेरा बाबा नानक अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मारपीट में हमलावर भी घायल हुआ है। उसे भी स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


गांव पंबाराली निवासी हरपाल सिंह पुत्र बचन सिंह के घर में निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान हरपाल सिंह के पड़ोसी और उसके चचेरे भाई अवतार सिंह वासी पबांराली से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर अवतार सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हरपाल सिंह पर गोली चला दी। बाजू पर गोली लहने हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथापाई में अवतार भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ  समय पहले अवतार सिंह के घर में चोरी हुई थी। अवतार सिंह ने हरपाल से गवाही देने के लिए कहा था। हरपाल ने गवाही देने से इंकार कर दिया था। तभी से दोनों ही पक्षों में मन मुटाव चल रहा था।  


डीएसपी डेरा बाबा नानक हरपाल सिंह बताया अवतार सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालत गंभीर होने के कारण यहां के डॉक्टरों ने हरपाल सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कहासुनी में अवतार सिंह की गर्दन और बाजू में फैक्चर हुआ है। उसके अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed