{"_id":"57374bc74f1c1b5c689198b1","slug":"shoot-out-in-batala-batala-shootout-shoot-the-boy-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में युवक रास्ते से नहीं हटा तो मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में युवक रास्ते से नहीं हटा तो मार दी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 14 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
बटाला के सिविल अस्पताल में गोली लगने से घायल शमशेर सिंह से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रंगड नंगल में रास्ते से गुजरते वक्त ट्रैक्टर सवार और सड़क किनारे पर खडे़ युवक में मामूली विवाद हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर सवार ने पिस्तौल निकालकर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल शमशेर सिंह निवासी गांव रंगड़ नंगल ने बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक तरफ से ट्रैक्टर आया, जिस पर पांच लोग सवार थे। पूरा रोड खाली होने के बावजूद भी चालक वहीं से अपना ट्रैक्टर निकालने की जिद करने लगा, जहां पर वह खड़ा था। शमशेर के अनुसार ट्रैक्टर गलत साइड पर था। इस पर उसने उन ट्रैक्टर सवारों को दूसरी ओर से जाने के लिए कहते हुए रास्ते पर से हटने के लिए मना कर दिया।
इसी बात को लेकर ट्रैक्टर सवारों और उसके बीच कहासुनी होने लगी । इसी दौरान एक ट्रैक्टर सवार गगनदीप सिंह निवासी गांव चौधरी वाल ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। एक गोली जमीन पर और दूसरी गोली उसकी टांग में लगी। इससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके की दौड़े।
विज्ञापन
लोगों को आता देख कर ट्रैक्टर सवार फरार हो गए। थाना रगड़ नंगल के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घायल शमशेर सिंह के बयानों पर गगनदीप सिंह निवासी गांव चौधरीवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी।