{"_id":"66dfb02d7e5f70088408d544","slug":"restaurant-owner-shoots-customer-after-an-argument-over-delay-in-burger-delivery-in-amritsar-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर डिलीवरी में देरी पर हत्या: रेस्त्रां मालिक ने कहासुनी के बाद ग्राहक को मारी गोली, अमृतसर का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बर्गर डिलीवरी में देरी पर हत्या: रेस्त्रां मालिक ने कहासुनी के बाद ग्राहक को मारी गोली, अमृतसर का मामला
Tue, 10 Sep 2024 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:06 AM IST
सार
सुरजीत सिंह ने रविवार रात को पास के रेस्त्रां से बर्गर ऑर्डर किया था। देर होने पर वह खुद ही लेने चला गया। वहां आरोपी कंवलजीत से उसकी बहस हो गई जिसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
अमृतसर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्गर डिलीवरी में देरी होने की शिकायत करने पर ग्राहक अपनी जान गंवानी पड़ी। रेस्त्रां मालिक ने कहासुनी के बाद ग्राहक पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सुरजीत सिंह है और कत्थूनंगल का रहने वाला है। वारदात रविवार देर रात की है।
सूचना मिलने पर तुरंत थाना कत्थूनंगल पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आरोपी कंवलजीत सिंह फौजी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी जसपाल सिंह और सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि रात के समय सरपंच जगदीश सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने अपने पास के ही एक रेस्त्रां से बर्गर ऑर्डर किया था। आरोपी कंवलजीत सिंह उसका मालिक है। बर्गर जब 15-20 मिनट तक घर नहीं पहुंचा तो सुरजीत सिंह रेस्त्रां में खुद ही बर्गर लेने के लिए चला गया। वहां सुरजीत ने बर्गर में देरी का कारण पूछा तो कंवलजीत ने उल्टा उसे धमकाना शुरू कर दिया।
आरोपी ने कहा कि वह कोई भी सामान अपनी मर्जी से डिलीवर करता है। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई और बाद में बात हाथापाई पर पहुंच गई। तभी आरोपी ने अपनी पिस्तौल निकाली और सीधे सुरजीत सिंह पर फायर कर दिए। गोली सुरजीत की छाती पर लगी और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने तुरंत सुरजीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।