फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   RDX and hand grenade found on Indo-Pak border in Punjab

आतंकी साजिश नाकाम: पाकिस्तान बॉर्डर पर बोरियों में RDX और हैंड ग्रेनेड, क्या पहलगाम के बाद पंजाब है टारगेट?

Fri, 25 Apr 2025 08:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Apr 2025 08:44 PM IST
सार

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। भारत पाकिस्तान सीमा पर बोरियों में भारी मात्रा में आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य हथियार मिले हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन
RDX and hand grenade found on Indo-Pak border in Punjab
भारी मात्रा में हथियार बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उबाल अभी ठंडा नहीं हुआ है। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से जहां पूरे देश में आक्रोश और गुस्सा है, वहीं अब पंजाब के अमृतसर से हैरान परेशान करने देने वाली घटना सामने आई है। 

विज्ञापन


अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के अंतर्गत भारत-पाक सीमा पर गांव साहोवाल के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (आरडीएक्स) और हथियारों का जखीरा मिला है। इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां विस्फोटक सामग्री से भरी दो बोरियां मिली है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार देश की सीमा पर भेजने के पीछे किसकी नापाक हरकत हो सकती है। आतंकियों का पनाहगार पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से अभी भी बाज नहीं आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है।  
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित गांव चक्क बाला दरिया में एक किसान के खेत से पंजाब पुलिस और बीएसएफ की 117 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में यह बरामदगी हुई है। गेहूं के खेत से दो बड़े पैकेटों में से 5 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 जिंदा कारतूस, 4.5 किलो विस्फोटक (आरडीएक्स), 2 बैटरी चार्जर और 2 रिमोट बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पंजाब पुलिस और सेना की कई टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारी का का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खेत से मिली सामग्री इस ओर इशारा करती है कि इसका इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी साजिश में किया जा सकता था। फिलहाल जांच जारी है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 48 घंटे बीते... सैनिक को छोड़ने के लिए तैयार नहीं पाक रेंजर्स, किस हाल में होगा पीके?

खेप आगे कहां जानी थी, जांच जारी : एसएसपी
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाल ही में आतंकियों ने पहलगाम में नापाक हरकत की है और बॉर्डर पार बैठे आतंकी पंजाब में भी कुछ बड़ा करने की फिराक में हैं। हालांकि फिलहाल उनके मंसूबों को फेल कर दिया गया है। अब यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि इस खेप को आगे कहां भेजा जाना था।

बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता : बीएसएफ
बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि इस खेप की बरामदगी के बाद बॉर्डर पर गश्त बढ़ा दी गई है और ड्रोन के जरिये भी बॉर्डर पार की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। पाकिस्तान लगातार देश में दहशत फैलाना चाहता है लेकिन भारतीय सेना भी उसे मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। उनके इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed