फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rashtriya Bhagwan Sena Sangathan Punjab vice president arrested with 1.5 kg opium in Amritsar

Punjab: राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन का उपाध्यक्ष गिरफ्तार, गाड़ी पर वाइस प्रेसिडेंट की प्लेट, मिली नशे की खेप

Tue, 08 Jul 2025 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 08 Jul 2025 09:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के पंजाब उपाध्यक्ष को पुलिस ने नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रितेश शर्मा उर्फ रिक्की को 1.5 किलो अफीम के साथ अमृतसर पुलिस ने पकड़ा है। 

विज्ञापन
Rashtriya Bhagwan Sena Sangathan Punjab vice president arrested with 1.5 kg opium in Amritsar
आरोपी की गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के पंजाब उपाध्यक्ष को नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ-3 ने राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के प्रदेश उप प्रधान रितेश शर्मा उर्फ रिक्की को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 543 ग्राम अफीम व एक कार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी छेहरटा के दवाइयां वाला स्थित गली चालीस फुट में रहता है। रिक्की का कपड़े का कारोबार है। वह काफी समय से नशा तस्करी भी कर रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रितेश स्विफ्ट डिजायर कार में नशे की खेप सप्लाई करने जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी की। आरोपी की कार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें से एक किलो और 543 ग्राम अफीम बरामद हुई। कार के आगे नंबर प्लेट के साथ अलग से प्लेट पर राष्ट्रीय भगवा सेना प्रधान लिखा था। 
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि आरोपी राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के बड़े पद पर होने का फायदा उठाकर और इसकी आड़ में नशा तस्करी कर रहा था। आरोपी की गाड़ी के आगे  राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन पंजाब वाइस प्रेसिडेंट की प्लेट भी लगी थी। रितेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed