फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab women who went to Nankana Sahib married Muslim man in Pakistan panic among security agencies

पंजाब की महिला ने किया निकाह: मुस्लिम युवक से सेटिंग... तीन थानों में केस दर्ज, फिर भी मिला पाकिस्तान का वीजा

Sun, 16 Nov 2025 12:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:04 PM IST
सार

गुरु धामों में माथा टेकने गए भारतीय जत्थे के साथ पाकिस्तान गई पंजाब की एक महिला वहां लापता हो गई। महिला के परिवार का कहना है कि सरबजीत कौर ने पाकिस्तान में मुस्लिम युवक के साथ निकाह कर लिया है। उसकी पहले से ही युवक के साथ सेटिंग थी। महिला युवक के साथ ऑनलाइन माध्यम से बात करती थी। 

विज्ञापन
Punjab women who went to Nankana Sahib married Muslim man in Pakistan panic among security agencies
पंजाब की महिला ने पाकिस्तान में किया निकाह - फोटो : freepik

विस्तार

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए सिख जत्थे की शामिल पंजाब के कपूरथला की महिला सरबजीत कौर के लापता होने से सुरक्षा व जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। महिला के परिवार ने इस बात की पुष्टि की है कि सरबजीत ने पाकिस्तान में किसी मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया है। वह उसके साथ पहले से ऑनलाइन संपर्क में थी। इस सूचना के बाद सुरक्षा व जांच एजेंसियां उक्त महिला का इतिहास खंगालने में लग गई हैं कि आखिर वह किस मकसद से जत्थे के साथ गई और वापस नहीं लौटी। यात्रा के दौरान उसकी लोकेशन या रही और कहां-कहां गई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सरबजीत के खिलाफ कपूरथला जिले के अलग-अलग थानों में तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इसके बावजूद उसे वीजा किस तरह मिल गया, इसकी भी जांच की जा रही है। इसमें किसी स्तर पर कहां-कहां चूक हुई, जांच एजेसियां पता लगाने में लुट गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को महिला के जासूसी में भी शामिल होने का शक है। गौरतलब है कि ननकाना साहिब गुरुद्वारा में मत्थे टेकने के लिए चार नवंबर को गए जत्थे में सरबजीत कौर भी शामिल थी। 13 नवंबर को वापसी के दौरान वह जत्थे के साथ भारत नहीं लौटी। इमीग्रेशन रिकॉर्ड में भी कई खामियां पाई गईं, जिससे उसके इरादों पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच टीम को शक है कि उसके खिलाफ चल रहे मामलों और जांच से बचने के लिए भी वह पाकिस्तान में रुकने और निकाह जैसा कदम उठा सकती है। पुलिस के अनुसार वह हाल के महीनों में कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई थी, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


सरबजीत पाकिस्तान क्यों रुकी, तलाश जारी
इससे पहले भी 2018 में होशियारपुर की किरण बाला धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी और वहां जाकर एक पाकिस्तानी युवक से निकाह कर लिया था। सरबजीत कौर का मामला भी उसी तरह का प्रतीत हो रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां की ओर से मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर सरबजीत कौर की लोकेशन और उसके वहां रुकने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी का सरकार पर हमला, जांच प्राणाली पर उठाए सवाल
अमृतसर। जत्थे में पाकिस्तान गई सरबजीत के पाकिस्तान के युवक से निकाह मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाएं है। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरी कौम की छवि को ठेस पहुंचाने वाली है। एसजीपीसी के सदस्यों द्वारा पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की सिफारिश की जाती है। इस महिला के साथ आठ अन्य श्रद्धालुओं को जत्थे में भेजने की सिफारिश भी एक एसजीपीसी मेंबर ने हीं की थी। एसजीपीसी का कार्य केवल श्रद्धालुओं की सूची तैयार करके सरकार को भेजना है। यात्रियों की पृष्ठभूमि की जांच करना सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का दायित्व है।

प्रताप सिंह ने कहा कि यदि महिला पहले से किसी से आनलाइन संपर्क में थी या उसके इरादों को लेकर कोई आशंका थी, तो यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को होनी चाहिए थी। कई बार संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले यात्रियों को बाॅर्डर पार करने से पहले ही रोका जाता रहा है। अगर जांच ठीक से होती तो महिला को भी समय रहते रोका जा सकता था।


जांच प्रणाली सख्त की जाए: प्रताप सिंह
प्रताप सिंह ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान यात्रा से संबंधित जांच प्रणाली को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जत्थे की धार्मिक यात्रा का गलत उपयोग न कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही वीजा और अन्य औपचारिकताओं में उदारता दिखाए, लेकिन सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने ने दोहराया कि वह इस मामले में कहीं भी अपनी गलती नहीं मानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed