{"_id":"6622a01317edd751ba01aa1e","slug":"punjab-pregnant-wife-murdered-over-dispute-over-flying-pigeon-on-rooftop-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: छत्त पर कबूतर उड़ाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या, शव को घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: छत्त पर कबूतर उड़ाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या, शव को घर में लगाई आग
Fri, 19 Apr 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:17 PM IST
सार
बुल्ले नंगल गांव में वारदात हुई है। आरोपी सुखदेव सिंह अक्सर मारपीट करता था। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में ब्यास थानांतर्गत गांव बुल्ले नंगल में कोई काम-काज नहीं करने और छत पर कबूतर उड़ने के विवाद में शुक्रवार सुबह अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद घर के अंदर ही शव को आग लगा दी। जलने की बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के अधजले शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया। ब्यास थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कलेर घुमान गांव निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी बुलेनंगल गांव निवासी सुखदेव सिंह के साथ की थी। सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी करता था, लेकिन अकसर अपने घर की छत्त पर कबूतर उड़ाता रहता था, क्योंकि उसने कबूतर पाल रखे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी अक्सर उनकी बेटी पिंकी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
ज्योति ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी ने उन्हें कई बार फोन पर पति द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही। पिछले ढाई साल से वह अपने रिश्तेदारों के साथ दामाद सुखदेव सिंह को कई बार समझाया, लेकिन उनकी बातों का सुखदेव पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी छह महीने से गर्भवती थी। क्योंकि सुखदेव पूरा दिन छत्त पर कबूतर उड़ाता रहता था तो पिंकी उसे कुछ काम काज करने को कहती, उसे यह बुरा लगता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया आरोपी उनकी बेटी पिंकी को डाॅक्टर के पास चेकअप करवाने लेकर भी नहीं जाता। इस बात को लेकर ही आज सुबह उनकी बेटी का अपने पति सुखदेव सिंह के साथ विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पहले उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से लाश को घर के अंदर ही आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।