{"_id":"628528b882bad56b99364c69","slug":"punjab-police-arrested-two-spies-who-sent-intelligence-of-country-to-isi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: आईएसआई को खुफिया जानकारियां भेजने वाले दो जासूस गिरफ्तार, मोबाइल से सेना के वाहनों, नक्शों की तस्वीरें मिलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: आईएसआई को खुफिया जानकारियां भेजने वाले दो जासूस गिरफ्तार, मोबाइल से सेना के वाहनों, नक्शों की तस्वीरें मिलीं
Thu, 19 May 2022 08:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 19 May 2022 08:41 AM IST
सार
मूलरूप से कोलकाता और बिहार निवासी युवक अमृतसर में रह रहे थे। मोबाइल से सेना की इमारतों, वाहनों तथा नक्शों आदि की तस्वीरें मिलीं हैं। बिहार निवासी मोहम्मद शमशाद स्टेशन के सामने नींबू पानी बेचता था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत की गुप्त सूचनाएं पहुंचाने के आरोप में दो जासूसों को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल से भारतीय सेना की इमारतों, वाहनों तथा नक्शों आदि की फोटो मिली हैं, जो पाकिस्तान भेजी गई थीं। इनमें जाफिर रियाज मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा था। जबकि दूसरा साथी मोहम्मद शमशाद अजनाला रोड स्थित मीरांकोट चौक में रहता था। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बुधवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। जांच के दौरान सामने आया कि जाफिर रियाज 2005 में पाकिस्तान गया था, जहां उसने लाहौर के मॉडल टाउन की राबिया के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
इस दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट अवैश के संपर्क में आया तो जिसने उसे भारत की जानकारियां देने की बात कहते हुए बड़ी रकम का लालच दिया। इसके बाद वह कोलकाता आ गया। इस बीच उसका ससुर शेर जहांगीर अहमद उसे पाकिस्तान में आकर रहने को कहता रहा, लेकिन वह नहीं गया।
विज्ञापन
अधिकारियों को यह भी पता चला कि 2012 में जाफिर रियाज का कोलकाता में एक्सीडेंट हो गया और उसकी आर्थिक हालत खस्ता हो गई थी। ससुरालियों के आग्रह पर वह पाकिस्तान चला गया। हालांकि इलाज के लिए बार-बार अमृतसर आता-जाता रहा। इस दौरान उसने अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने नींबू पानी बेचने वाले बिहार के जिला मधुबन के गांव भेजा व हाल में मीरां चौक निवासी मोहम्मद शमशाद को अपने साथ मिला लिया।
यह भी पता चला कि जाफिर ने मोहम्मद शमशाद को पाकिस्तान के एजेंट अवैश से भी मिलवाया। शमशाद ने उसे बताया कि वह पिछले 20 सालों से अमृतसर में रह रहा है। अवैश ने उसे पैसे का लालच दिया तो उसने एयरफोर्स स्टेशन तथा कैंट एरिया की फोटो मोबाइल से खींचकर उसे भेज दीं।