फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, crime, firing

लेनदेन के विवाद में फायरिंग, कबड्डी खिलाड़ी घायल

Mon, 08 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 08 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
थाना झब्बाल के अंतर्गत गांव पुच्चरकलां में सोमवार सुबह पैसे के लेन देन
विज्ञापन
में हुए आपसी झगड़े में फायरिंग हो गई, जिसमें कबड्डी का एक नेशनल खिलाड़ी घायल हो गया।

एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ओंकार सिंह निवासी गांव पंजवड़ ने बताया कि उसने बलकार सिंह सोहल निवासी पुच्चकलां को काफी समय से पचास हजार रुपया उधार दे रखा था, सुबह वह पैसे लेने गया था।

बलकार ने पहले उसे घर के भीतर बुलाया फिर उस पर 312 बोर की दुनाली से दो फायर कर दिए। गोली उसकी जांघ पर लगी। आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल को तरनतारन के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।

झब्बाल थाना इंचार्ज मनजीत सिंह ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। ओंकार सिंह कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी है। उसने कई नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के कैंप भी लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed