{"_id":"5f9f0dd6389f664d2ad7056c4b9c26ac","slug":"punjab-amritsar-bribe-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रांसफार्मर से लोड शिफ्ट करने के बदले पांच हजार
विज्ञापन
रुपये की रिश्वत लेने वाले पावरकॉम के जेई को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर सुखविंदर सिंह मान ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र जंग सिंह वासी वलीपुर तहसील व जिला तरनतारन ने गांव में लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण दूसरे ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्ट करने की अर्जी चार जून को पंजाब राज पावरकॉम लिमिटेड के सब डिवीजन कार्यालय मानोचाहल में दी थी।
यह अर्जी जूनियर इंजीनियर गुरशरन सिंह को भेजी गई। गुरशरन सिंह ने लोड शिफ्ट करने के बदले सुखदेव सिंह से 15 हजार रुपये की मांग की। बात पांच हजार में तय हुई। सुखदेव सिंह ने अपनी शिकायत हरदेव सिंह इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट तरनतारन को दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड कर जेई को पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।