फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, atm loot attempt

बहादुरी दिखाकर गार्ड ने एटीएम लुटने से बचाया

Fri, 27 Nov 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 27 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, atm loot attempt
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रंजीत एवेन्यू बी ब्लॉक के एटीएम में तैनात एक
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए वीरवार-शुक्रवार रात दो बजे एटीएम लूटने आए पांच लुटेरों की कोशिशें को नाकामयाब कर दिया।

लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड पर तेजधार हथियारों से कई बार हमला किया लेकिन उसने डटकर लुटेरों का सामना किया, जब लुटेरे एटीएम लूटने में नाकाम हुए तो वहां से भाग गए। गार्ड ने घायल अवस्था में किसी राहगीर का फोन लेकर पीसीआर को फोन किया। घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर टीम ने 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद थाना सिविल लाइन, थाना छेहरटा प्रभारी, एडीसीपी गौरव गर्ग, डीएसपी क्राइम गुरनाम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने घायल सिक्योरिटी गार्ड निशान सिंह (32) निवासी संगाना के बयान दर्ज कर पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं घायल को पीसीआर की टीम ने गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया। थाना सिविल लाइन के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि घटना वीरवार-शुक्रवार रात 2 बजे हुई, जब बैंक सिक्योरिटी गार्ड एटीएम का शटर बंद कर अंदर सो रहा था तब पांच लुटेरे शटर तोड़कर अंदर घुस आए और एटीएम लूटने का प्रयास किया लेकिन गार्ड ने उनका बहादुरी से सामना किया।

इसके बाद लुटेरे गार्ड को तेजधार हथियारों से घायल कर घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस ने घायल गार्ड के बयान पर पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है।   


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed