{"_id":"57b344454f1c1b67766eba2a","slug":"prisoner-arrest-phagwara-prisoner-arrest-prisoner-arrest-with-smak-phagwara-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायाफ्ता नशा तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजायाफ्ता नशा तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की टीमों ने आढ़ती से पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को 40 ग्राम स्मैक और एक सजायाफ्ता नशा तस्कर को 100 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया है।
एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह राय ने बताया कि डीएसपी फगवाड़ा मनप्रीत सिंह ढिल्लों और सीआईए स्टाफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए के एएसआई परमजीत सिंह व सुखविंदर सिंह पर आधारित पुलिस पार्टी ने शुगर मिल चौक में नाकाबंदी की थी।
इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में काबू किया गया। उसकी पहचान नशा तस्कर गुरप्रताप सिंह वासी रख झूठे थाना सराए अमानखान जिला तरनतारन के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उससे 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी राए ने बताया कि इसके खिलाफ पहले भी तरनतारन, अमृतसर में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज है। यह पांच साल की सजा भी काट चुका है। इसके पास से बाइक भी मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत हुस्न लाल उर्फ जोनी वासी तरखाना वाली गली पलाही गेट फगवाड़ा को बाबा गद्दिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की। उसके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया इसी आरोपी ने कुलविंदर सिंह उर्फ काका वासी डडल मोहल्ला के साथ मिलकर 2 अगस्त को दाना मंडी में आढ़ती रूप लाल वासी मोती बाजार से 62 हजार लूटे थे। इनके खिलाफ पहले ही लूटपाट का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। लूट का माल उसके पास है। उसे अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।