फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police encounter Smuggler snatched ASI gun and fired at police team in Amritsar

अमृतसर में एनकाउंटर: एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागा तस्कर, पुलिस पर फायरिंग की, फिर क्या हुआ?

Tue, 12 Aug 2025 06:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 12 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर में एक नशा तस्कर को गोली लगी है। आरोपी एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Police encounter Smuggler snatched ASI gun and fired at police team in Amritsar
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। अमृतसर के छेहरटा इलाके हुए इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ है। पुलिस नशा तस्कर को हेरोइन की रिकवरी के लिए लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पह ही गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने 3 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है और दो मुख्य तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान लक्की और निर्मल के रूप में हुई है। वहीं उनका तीसरा साथी माणिक फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सर्च कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में लक्की ने बताया कि उसने कुछ हेरोइन छिपाई थी। मंगलवार को जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए लाए तो आरोपी ने एएसआई जयबीर की सर्विस गन छीन ली और भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने फिर से पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस पुलिस की फायरिंग में आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed