फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pathankot, cock, stolen, murder, son, father

मुर्गा चोरी के आरोप पर बेटे को मार डाला

Thu, 14 May 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 14 May 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
गांव रानीपुर में मुर्गा चोरी की शिकायत मिलने पर गुस्साए एक आदमी ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


शाहपुरकंडी पुलिस ने अस्थियां व राख कब्जे में लेकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को काबू कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान सुलखन सिंह (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छह मई की सुबह पांच बजे गांव रानीपुर के लोगों ने सुलखन सिंह का शव उसके घर के पास ही गली में आम के पेड़ के नीचे देखा। परिवार को सदस्यों को इसकी सूचना दी गई तो वह शव उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता सलविंद्र सिंह ने अपने रिश्तेदारों को सूचित किए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना दो घंटे में ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना मुखबिर ने थाना शाहपुरकंडी के एसएचओ कुलदीप कुमार को दी।

सूचना पर एसएचओ कुलदीप कुमार पुलिसकर्मियों को साथ लेकर श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने मृतक की अस्थियां और राख को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौत के संबंध में पुलिस की ओर से मृतक के पिता सलविंद्र सिंह से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


एसएसपी ने बताया कि 5 मई को सुलखन सिंह पर एक लड़के के खिलाड़ी मुर्गे को चुराने का आरोप लगाया गया था। मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही गई थी।

इसकी भनक लगने पर सुलखन अपने पिता की पिटाई से बचने के लिए डर के मारे घर नहीं आया। रात 11 बजे सलविंद्र के घर नहीं लौटने पर पिता ने उसकी तलाश की।

दुकान की छत पर सोया देखकर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास ही आम के पेड़ के नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed