{"_id":"69a5a7c80ea6d2186e01a435","slug":"pakistani-national-arrested-with-10-kg-heroin-in-punjab-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में घुस आया पाकिस्तानी: 10 किलो चिट्टा लेकर पहुंचा, एनसीबी ने पकड़ा, अबू बक्कर का मोबाइल खोलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में घुस आया पाकिस्तानी: 10 किलो चिट्टा लेकर पहुंचा, एनसीबी ने पकड़ा, अबू बक्कर का मोबाइल खोलेगा राज
Mon, 02 Mar 2026 08:38 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:38 PM IST
सार
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को लांघकर एक पाकिस्तानी पंजाब पहुंच गया। आरोपी अपने साथ नशे की बड़ी खेप लेकर आया था। एनसीबी ने उसे 10 किलो चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। आरोपी को पंजाब के सरहदी एरिया तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपी सरहद लांघकर नशे की बड़ी खेप लेकर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। उसे पंजाब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर से 10 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कंटीली तार पार करके किसी तरह भारतीय क्षेत्र में घुसा था। एजेंसियां इसको लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ और एनसीबी की टीमें को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी तस्कर के गिरफ्तार होने के बाद इस इलाके में विस्फोटक और हथियार भी छिपे हो सकते हैं।
एनसीबी ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित चट्टिया गांव निवासी अबू बक्कर के रूप में बताई है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल ने कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं। कुछ नंबर डिलीट भी हैं। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन से आरोपी के कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अबू बकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के लिए भी काम कर रहा है। एनसीबी पता लगा रही है कि पंजाब में केएलएफ के किस सदस्य के साथ अबू बक्कर लगातार संपर्क में है और भविष्य में आरोपियों के मंसूबों क्या है।
विज्ञापन