फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani intruder arrested near international border Punjab

पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार: अंधेरे में बॉर्डर क्रॉस किया, BSF जवानों ने दबोचा, मोहम्मद अशफाक से क्या मिला?

Tue, 03 Mar 2026 08:09 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 08:09 PM IST
सार

पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया है। घुसपैठिए की गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई है। यह गिरफ्तारी बॉर्डर पर बीपीओ राजाताल के पास की गई है।

विज्ञापन
Pakistani intruder arrested near international border Punjab
अमृतसर में भारत पाक बाॅर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी कंटीली तार के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। घुसपैठिए की गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई है। यह गिरफ्तारी बॉर्डर पर बीपीओ राजाताल के पास की गई है।

विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के बाद उसे थाना घरिंडा की पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पाकिस्तान स्थित जिला शेखूपुरा के मुरीदके निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पाकिस्तान करंसी के आठ हजार रुपये, मोबाइल और तीन सिम बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


बीएसएफ की 181 कंपनी के कमांडेंट राकेश नेगी ने पुलिस को बताया कि उनके जवान राजाताल बीओपी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान कंटीली तार के पास एक व्यक्ति को आते देखा। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। जब उसकी पहचान पूछी गई तो उसने अपनी पहचन पाकिस्तानी नागरिक के रूप में बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 किलो चिट्टे के साथ पकड़ा था पाकिस्तानी नागरिक
एक दिन पहले पंजाब के सरहदी एरिया तरनतारन से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने खेमकरण सेक्टर से 10 किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ और एनसीबी की टीमें को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी तस्कर के गिरफ्तार होने के बाद इस इलाके में विस्फोटक और हथियार भी छिपे हो सकते हैं।

एनसीबी ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित चट्टिया गांव निवासी अबू बक्कर के रूप में बताई है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल ने कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं। कुछ नंबर डिलीट भी हैं। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन से आरोपी के कई अहम खुलासे हो सकते हैं। 


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अबू बकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के लिए भी काम कर रहा है। एनसीबी पता लगा रही है कि पंजाब में केएलएफ के किस सदस्य के साथ अबू बक्कर लगातार संपर्क में है और भविष्य में आरोपियों के मंसूबों क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed