{"_id":"57a611ac4f1c1be20c2b87f4","slug":"murder-tarn-taran-murder-durgah-peer-murder-golak-money-stolen-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह के बाबा की गला दबाकर हत्या, गोलक से पैसे चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरगाह के बाबा की गला दबाकर हत्या, गोलक से पैसे चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह के बाबा की शुक्रवार तड़के गला दबाकर हत्या कर दी गई। थाना सिटी की पुलिस ने दरगाह की गोलक से चढ़ावे का पैसा चुराने के आरोप में और हत्या के आरोप अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिंदा सिंह पुत्र सुचन सिंह निवासी गोहलवढ ने बताया कि वह 40-50 वर्षों से बाबा करम शाह सांई पुत्र तेजा सिंह निवासी नकोदर रोड जालंधर हाल गोहलवढ़ में पक्के तौर पर सेवा करता करता था। वह रात को वहां ही सोता था और सुबह करीब 3 बज उठकर अपने पशुओं की संभाल व चाय पीने के लिए अपने घर जाता था।
उसने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को जब वह तड़के 3:30 बजे बाबा करम शाह को उठाकर अपने घर चला गया और करीब 6 बजे जब वापस आया। उस समय बाबा जी बिस्तर पर कंबल ओढ़ कर लेटे थे। उसने बाबा जी का कई आवाजें लगाई लेकिन वह नहीं उठे।
विज्ञापन
जब उसने उनके मुंह से कंबल हटाया तो उनका गला परने से घोटा गया था। इतने में जसबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह रोजाना की तरह बाबा जी के लिए चाय लेकर आ गया। जब दोनों ने दरबार अंदर जाकर देखा तो गोलक का ताला भी टूटा पड़ा था, जिसमें से चढ़ावे का पैसा गायब था।
इस पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।