फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, tarn taran murder, durgah peer murder, golak money stolen, tarn taran, amritsar

दरगाह के बाबा की गला दबाकर हत्या, गोलक से पैसे चोरी

Sat, 06 Aug 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 06 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
murder, tarn taran murder, durgah peer murder, golak money stolen, tarn taran, amritsar
हत्‍या - फोटो : dummy picture
दरगाह के बाबा की शुक्रवार तड़के गला दबाकर हत्या कर दी गई। थाना सिटी की पुलिस ने दरगाह की गोलक से चढ़ावे का पैसा चुराने के आरोप में और हत्या के आरोप अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में शिंदा सिंह पुत्र सुचन सिंह निवासी गोहलवढ ने बताया कि वह 40-50 वर्षों से बाबा करम शाह सांई पुत्र तेजा सिंह निवासी नकोदर रोड जालंधर हाल गोहलवढ़ में पक्के तौर पर सेवा करता करता था। वह रात को वहां ही सोता था और सुबह करीब 3 बज उठकर अपने पशुओं की संभाल व चाय पीने के लिए अपने घर जाता था।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को जब वह तड़के 3:30 बजे बाबा करम शाह को उठाकर अपने घर चला गया और करीब 6 बजे जब वापस आया। उस समय बाबा जी बिस्तर पर कंबल ओढ़ कर लेटे थे। उसने बाबा जी का कई आवाजें लगाई लेकिन वह नहीं उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने उनके मुंह से कंबल हटाया तो उनका गला परने से घोटा गया था। इतने में जसबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह रोजाना की तरह बाबा जी के लिए चाय लेकर आ गया। जब दोनों ने दरबार अंदर जाकर देखा तो गोलक का ताला भी टूटा पड़ा था, जिसमें से चढ़ावे का पैसा गायब था।


इस पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed