{"_id":"572f64c84f1c1bfc765cd875","slug":"murder-mahilpur-murder-hit-brick-and-death-labour-mahilpur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहिलपुर में सिर में ईंट मारकर मजदूर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माहिलपुर में सिर में ईंट मारकर मजदूर की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 08 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
थाना पुलिस माहिलपुर तथा डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह मामले की जांच करते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बघौरा में एक मजदूर की अज्ञात लोगों ने सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी और शव खेतों में फेंक दिया। मृतक की पहचान गुरदेव उर्फ देवी (52) पुत्र करतारा राम निवासी बघौरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी माहिलपुर दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक गुरदेव खाना खाने के बाद सो गया। जब परिवार सुबह उठे तो देखा तो वह अपनी चारपाई पर नहीं था। करीब 6-7 बजे गांव के लोगों ने खेतों में गुरदेव का रक्तरंजित शव पड़ा देखकर गांव के सरपंच को सूचित किया।
उन्होंने थाना पुलिस माहिलपुर को सूचित किया। परिजनों के मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और इसको लूट की घटना भी मान नहीं सकते क्योंकि मृतक के पर्स में से भी सिर्फ 30 रुपये ही निकले हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के मुताबिक हत्या का कारण मृतक के साथ किसी के संबंध भी हो सकते हैं। जिस जगह पर उसका शव पड़ा हुआ था वह उसके घर से काफी दूरी पर है। थाना पुलिस माहिलपुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की जांच करने डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।