फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Misdeed with seven year old girl in Punjab

पंजाब : सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदे ने टांग भी तोड़ी, डॉक्टरों को निकालनी पड़ी बच्चेदानी

Tue, 06 Apr 2021 09:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with seven year old girl in Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

पंजाब के कपूरथला में दुष्कर्म का शिकार हुई सात साल की बच्ची का इलाज अमृतसर स्थित श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल में चल रहा है। दरिंदे ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसकी टांग तोड़ दी। जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी है। इसमें इंफेक्शन जो बढ़ गया था। जबकि उसकी टूटी टांग पर प्लास्टर चढ़ाया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया गया था। बच्ची की हालत अभी स्थिर है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि उसको सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार नहीं दिया जा रहा है और महंगी दवाइयां व जरूरी सामान बाहर से मंगवाया जा रहा है। बच्ची से दरिंदगी की यह घटना 15 मार्च की है। 
विज्ञापन


कपूरथला के एक गांव में झुग्गियों में देर शाम 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने सात वर्षीय बच्ची को घर में अकेली पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जैसे ही बच्ची के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी तो युवक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरिंदे का नाम मुकेश कुमार बताया गया है। उसने बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने अपने पास बुलाया और पास की एक झुग्गी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म

पठानकोट के थाना सुजानपुर के अधीन एक गांव में 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह स्थानीय स्कूल में 8वीं की छात्रा है। कुछ समय पहले युवक ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बार-बार फोन करता रहा। 

छात्रा ने बताया कि एक अप्रैल को दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उक्त युवक घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने धमकी देकर कहा कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। छात्रा ने थाना सुजानपुर में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

सोशल मीडिया पर युवती को दी दुष्कर्म की धमकी
उधर, लुधियाना में युवती को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजकर दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में थाना सराभा नगर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस एक टीम बिहार भेजी जा रही है। निरीक्षक परमदीप सिंह ने बताया कि बिहार के भोजपुर स्थित गांव खजूरिया के रहने वाले नीरज कुमार के खिलाफ लुधियाना निवासी युवती ने शिकायत दी है। 

उसने बताया कि 23 जनवरी, 2021 को उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ह्यूमर सेंट्रल नाम की आईडी से अश्लील कमेंट आया था। उसने उस कमेंट को डिलीट करने के लिए कहा तो पब्लिक पोस्ट से वह कमेंट डिलीट कर दिया गया लेकिन सोशल मीडिया आईडी से डिलीट नहीं किया गया। 

27 जनवरी को किसी ने विकास कुमार नाम की फर्जी आईडी बनाकर उसे दुष्कर्म की धमकी दी। इसके बाद एक अन्य आईडी से उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मैसेज भेजे गए। पुलिस की साइबर सेल टीम ने जांच में पाया कि यह सब आरोपी नीरज का ही किया धरा है। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed