{"_id":"66f26538a61f39f98708c707","slug":"man-shot-dead-in-amrtsar-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Crime: चारपाई पर बैठकर फोन देख रहे युवक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर सीने में दागी गोली, माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar Crime: चारपाई पर बैठकर फोन देख रहे युवक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर सीने में दागी गोली, माैत
Tue, 24 Sep 2024 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:38 PM IST
सार
यूपी का रहने वाला अनिल कुमार वडाला जोहल में कंबाइन चलाता था। वह चारपाई पर बैठकर फोन देख रहा था। इसी दाैरान तीन लुटेरे आए और उसका फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अनिल को गोली मार दी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमृतसर में तीन लुटेरों ने फोन देख रहे एक प्रवासी से फोन छीनने की कोशिश की। जब प्रवासी ने फोन देने से मना किया और विरोध करना चाहा तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। बुरी तरह से जख्मी प्रवासी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम अनिल कुमार है और वह यूपी का रहने वाला था। वारदात वडाला जोहल इलाके की है, जहां पर वह कंबाइन चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना वडाला जोहल की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यूपी का रहने वाला अनिल कुमार (25) अमृतसर के वडाला जोहल में कंबाइन चलाता था। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने काम की जगह पर बाहर चारपाई पर बैठा फोन देख रहा था। इतनी देर में बाइक पर तीन युवक आए और उससे फोन छीनने लगे। अनिल ने फोन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने अनिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर अनिल भी लुटेरों के साथ भिड़ गया। इतनी देर में लुटेरों में से एक ने पिस्टल निकाली और सीधी गोली चला दी। गोली अनिल के सीने के पास लगी।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद लुटेरे तुरंत मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर कमरे के अंदर खाना खा रहे उसके भाई और अन्य मजदूर भागकर बाहर आए और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
थाना वडाला जोहल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले किया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी तलाशे जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।