{"_id":"6967721874936c4caa045c26","slug":"main-shooter-in-aap-sarpanch-murder-case-in-amritsar-killed-in-police-encounter-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल को लगी गोली: अमृतसर में बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़, सरपंच हत्याकांड के शूटर को छुड़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांस्टेबल को लगी गोली: अमृतसर में बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़, सरपंच हत्याकांड के शूटर को छुड़ाने की कोशिश
Wed, 14 Jan 2026 04:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 04:11 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के पूर्व सरपंच हत्या मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य शूटर को बदमाशों ने छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कांस्टेबल को गोली लगी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अमृतसर में पूर्व सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें एक गोली कांस्टेबल को लगी। वहीं, पुलिस की गोली लगने से गूंगा भी घायल हो गया। गूंगा को छुड़ाने आए बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस शूटर गूंगा को हथियारों की रिकवरी के लिए वल्ला इलाके में ले गई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पिस्तौल बरामद की। जब टीम लौट रही तो बाइक सवार दो बदमाशों ने आरोपी को छुड़ाने के इरादे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हमले में पुलिस की गाड़ी का का टायर फट गया। थाना सदर के एसएचओ और पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली कांस्टेबल वरुण कुमार के पैर में लगी जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग के बीच आरोपी गूंगा ने भागने की कोशिश की। उसने एएसआई हरजिंदर सिंह का सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान आरोपी को गोलियां लगीं और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मुठभेड़ और हमले के संबंध में थाना मकबूलपुरा अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुखराज सिंह पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। वह तरनतारन के एक अन्य सरपंच हत्याकांड में वांछित था।
विज्ञापन
बता दें कि चार जनवरी को शादी समारोह में पूर्व सरपंच जरमल सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना सदर अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा और करमजीत सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मोहाली और तरनतारन से पांच अन्य आरोपियों को पकड़ा था, जिन्होंने शूटरों की मदद की थी।