फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Main accused of planting bomb in car of SI Dilbagh arrested

पंजाब: SI दिलबाग की गाड़ी में बम लगाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कनाडा के गैंगस्टर के इशारे पर लगाई थी IED

Sun, 28 Aug 2022 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 01:25 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कनाडा का गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि बम प्लांट करने के लिए उस दिन कुछ देर के लिए कोरियर वाले की मोटरसाइकिल ली थी।

विज्ञापन
Main accused of planting bomb in car of SI Dilbagh arrested
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी में बम लगाने के मुख्य आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी और एक अन्य आरोपी की जिम्मेदारी बम लगाने की थी और पुलिस कांस्टेबल हरपाल सिंह और फतेहदीप को मोबाइल के जरिये बम में धमाका कर एसआई की हत्या करनी थी। इस पूरी साजिश में कुल नौ लोग शामिल हैं। इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

   
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कनाडा का गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा है। पुलिस को एसआई की गाड़ी के नीचे से 2.17 किलोग्राम उच्च विस्फोटक युक्त आईईडी बरामद हुई थी। पूछताछ में दीपक ने बताया कि बम प्लांट करने के लिए उस दिन कुछ देर के लिए कोरियर वाले की मोटरसाइकिल ली और दिलबाग की गाड़ी में बम लगाकर फरार हो गए। इसके आगे का काम हरपाल और फतेहदीप का था।
विज्ञापन


गिरफ्तार अन्य व्यक्तियों में खुशहाल सिंह, राजिंदर कुमार, वरिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह हैं। वरिंदर और गोपी गोइंदवाल जेल में बंद हैं और लांडा के करीबी सहयोगी हैं। दोनों ने एक निर्धारित स्थान से आईईडी इकट्ठा कर खुशहाल को दी। पुलिस ने दीपक द्वारा आईईडी लगाने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। उन्होंने फतेहदीप और हरपाल के कब्जे से नकद 2.52 लाख रुपये, 3,614 डॉलर 220 यूरो और 170 पाउंड और पासपोर्ट भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट को इस मामले में पहला ब्रेक इस घटना के एक दिन बाद दिल्ली हवाई अड्डे से हरपाल और फतेहदीप की गिरफ्तारी के साथ मिला, जब वे मालदीव भागने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ में राजिंदर बाउ की संलिप्तता का पता चला, जिसे शिरडी से पकड़ा गया।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) अरुण पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने दीपक के साथी की भी पहचान कर ली है, जो आईईडी लगाने के लिए मोटरसाइकिल पर उसके साथ गया था। पुलिस कांस्टेबल हरपाल को आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

लांडा ने आरोपियों को कनाडा में बसने का दिया था लालच
डीजीपी यादव ने कहा कि दीपक, फतेहदीप, राजिंदर और हरपाल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लांडा ने उन्हें विदेश में, विशेष रूप से कनाडा में बसने में मदद करने के वादे के साथ आतंकी गतिविधियां करने का लालच दिया था।


लांडा ने रची थी मोहाली हमले की रची थी साजिश
तरनतारन का रहने वाला 33 वर्षीय लखबीर लांडा 2017 में कनाडा भाग गया था। उसने मई में मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) आतंकी हमले की साजिश रची थी। उसे पाकिस्तान स्थित वांछित गैंगस्टर हरविंदर सिंह का करीबी सहयोगी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed