{"_id":"56ed6a134f1c1bd3618b4c2f","slug":"loot-tarantaran-loot-petrol-pump-loot-in-tarantaran-tarantaran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में तेजधार हथियार दिखा कार सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में तेजधार हथियार दिखा कार सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : dummy picture
थाना सदर तरनतारन के अधीन आते गांव शाहबाजपुर स्थित पेट्रोल पंप से कार सवार तीन लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर 63 हजार रुपये लूट लिए।
लुटेरे पेट्रोल पंप पर लगा सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी भी साथ ले गए। पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैं।
संधू फिलिंग स्टेशन शाहबाजपुर के मैनेजर विजय शंकरपाल पुत्र राम दतीपाल निवासी बटाला रोड मोहमकपुरा (न्यू प्रीत नगर) अमृतसर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे सिल्वर रंग की कार में सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर आए।
कार में तेल डलवाया और पैसे मांगने पर युवकों ने तेजधार हथियार उसकी गर्दन पर रखकर अलमारी की चाबियां छीन ली। इसके बाद अलमारी का लाकर खोलकर 63 हजार रुपये, दो मोबाइल, उसके पर्स से 2500 रुपये लूट लिए।
आरोपी जाते समय पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी भी साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते एसपी (डी) जगमोहन सिंह, डीएसपी (डी) सतपाल सिंह, थाना सदर के प्रभारी यादविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मैनेजर के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि लुटेरों की पहचान लिए गए है। पुलिस टीम का गठन किया गया हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।