फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Loot from maternal uncle along with neighbor, Amritsar police arrested accused nephew

Amritsar: पड़ोसी के साथ मिलकर मामा से लूटे 98 हजार रुपये, पुलिस ने आरोपी भांजे को किया गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 05:08 PM IST
सार

शिकायतकर्ता के भांजे दानिश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ में किशोर चंद से लूटी गई राशि 98 हजार बरामद कर ली गई। आरोपी के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा स्कूटर को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Loot from maternal uncle along with neighbor, Amritsar police arrested accused nephew
आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

एक युवक ने पैसों के लालच में अपने पड़ोसी के साथ मिलकर अपने सगे मामा को लूट का शिकार बना दिया। पुलिस ने तीन दिन पहले रंजीत एवेन्यू इलाका में हुई वारदात में भांजे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की राशि 98 हजार रुपये और वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कबाड़ का काम करने वाले किशोर चंद 12 नवंबर को कचहरी में एक प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के बाद रंजीत एवेन्यू की ओर जा रहे थे। किशोर चंद ने बारदाना खरीदने के लिए अपने स्कूटर की डिग्गी में 98 हजार रुपये रखे थे। रंजीत एवेन्यू में स्कूटर सवार दो अज्ञात युवक किशोर चंद और उनके भांजे दानिश के साथ हाथापाई करने के बाद एक्टिवा स्कूटर में रखे 98 हजार लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि भगतांवाला गेट स्थित गली नंबर 12 निवासी आरोपी दानिश ने अपने पड़ोसी तरनवीर सिंह व एक अन्य युवक के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दानिश ने ही अपने पड़ोसी के साथ मिलकर अपने मामा से लूट करने की साजिश रची थी। आरोपी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी खोसा ने बताया कि शिकायतकर्ता के भांजे दानिश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ में किशोर चंद से लूटी गई राशि 98 हजार बरामद कर ली गई। आरोपी के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा स्कूटर को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मामले के दूसरे आरोपी दानिश के पड़ोसी तरनवीर सिंह को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही मामले में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान पता लगेगी।  


आरोपी ने फोन पर थी पैसों की जानकारी
एसीपी खोसा ने बताया कि आरोपी दानिश ने अपने मामा को लूटने के लिए पहले से ही योजना बना ली थी। कचहरी से बाहर निकलते ही आरोपी ने अपने पड़ोसी व मामले के दूसरे आरोपी तरनवीर सिंह को फोन पर बताया  कि पैसे स्कूटर की डिग्गी में होंगे। उसने अपने साथी को यह भी बता दिया कि वह कचहरी से निकलने के बाद रंजीत एवेन्यू की तरफ जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed