फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   kidnap, congress, leader, injured, amritsar

कांग्रेस नेता को अगवा कर घायल किया

Sun, 21 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 21 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
kidnap, congress, leader, injured, amritsar
शहरी कांग्रेस उपाध्यक्ष और सुनारी का काम करने वाले जसविंद्र सिंह (54) को कुछ लोगों ने घर से अगवा करने के बाद अज्ञात स्थान पर लेकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बचाने पहुंचे कांग्रेस नेता ने बेटे और बिजनेस पार्टनर को भी लहूलुहान कर दिया। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने मौके से 32 बोर कारतूस के तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घायल कांग्रेस उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह (54), बेटे गुरदीपक सिंह, बिजेनस पार्टनर हरजीत सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में दाखिल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि तेज नगर के रहने वाले दलजीत सिंह ने कुछ अर्से पूर्व साढ़े चार सौ ग्राम सोना उधार लिया था। पैसा न देने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला थाना सुलतानविंड में दर्ज कराया था। अदालत ने दलजीत सिंह कुछ माह पूर्व एक वर्ष की सजा सुनाई। इसी बात को लेकर दलजीत का भाई रिंकू रंजिश मानता था।
विज्ञापन


शनिवार रात वह घर लौटा था। इसी बीच रिंकू, राजू, भेला, जगजीवन सिंह उर्फ बंटी, गुरदेव सिंह, जोनी, प्रिंस, पोपी, सोनू समेत 15 लोगों ने 32 बोर की पिस्टल से तीन हवाई फायर करते उन्हें अगवा कर लिया। बाद में अज्ञात स्थान पर ले जाकर तेजदार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का पीछा करते करते हुए बेटा व बिजेनस पार्टनर बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें घायल कर दिया। घायल का हाल जानने के लिए शहरी अध्यक्ष राजीव भगत, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व मेयर सुनील दत्ती, मनदीप सिंह मन्ना, समेत कई कांग्रेसी अस्पताल पहुंचे। थाना सुल्तानविंड प्रभारी मंजीत सिंह का कहना है घायल कांग्रेस नेता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed