{"_id":"605adc6981344f14a6d45a292fb2fe80","slug":"kapurthala-village-head-drama-lie-create-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के पति ने रचा था लूट का झूठा ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच के पति ने रचा था लूट का झूठा ड्रामा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगोवाल में 17.45 लाख की लूट का ड्रामा झूठा निकला है। एनआरआई की 100 एकड़ जमीन के ठेके की रकम न चुकानी पड़े, इसलिए गांव नडाला के सरपंच के पति बख्शीश ने लूट की झूठी कहानी बना दी।
डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह व एसएचओ बेगोवाल सुरिंदर सिंह की टीम ने मामले की तह तक जाकर झूठे ड्रामे का पर्दाफाश कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि बेगोवाल थाने में शनिवार की दोपहर को गांव नडाला के सरपंच अमरजीत कौर के पति बख्शीश सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एक्टिवा पर सवार होकर 17.45 लाख रुपये ठेके पर ली हुई 100 एकड़ जमीन की रकम एनआरआई करनैल सिंह के बैंक खाते में जमा करवाने जा रहा था।
रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने नशीला स्प्रे छिड़ककर रकम लूट ली है। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया। बयानों पर संदेह होने के चलते उटेक्निकल टीम गठित करके गहन पूछताछ की तो कहानी कुछ और ही निकली।
विज्ञापन
डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने माना कि उससे एनआरआई बार-बार ठेके के पैसों की मांग कर रहा था। उसके पास पैसे नहीं थे।
वह धान की फसल बेचकर पहले ही रकम खर्च कर चुका था। अब उसने थाने में आकर आगे कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है।
उसका लिखित आवेदन मिलते ही केस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पुलिस को गुमराह करने के बारे में जांच के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।