{"_id":"1bc3653b988768db20eb3860722e3c54","slug":"kapurthala-four-arrest-vechicle-steal-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन लुटेरा गैंग के सरगना समेत चार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन लुटेरा गैंग के सरगना समेत चार काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह गैंग जाली आईडी प्रूफ पर गाड़ी बुक करके पहले पहाड़ी क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों की यात्रा करते थे और रात को ड्राइवर का कत्ल करके शव खाई में फेंक कर गाड़ी लूट लेते थे।
लूटी गई गाड़ी के जाली कागजात तैयार करके बेच देते थे। एसएसपी राजिंदर सिंह ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि सीआइए स्टाफ के हेड कांस्टेबल स्वर्ण सिंह को किसी मुखबिर से सूचना मिली कि भाड़े की गाड़ी को टूर पर ले जाकर फिर ड्राइवर को बेहोश या कत्ल करके लूटपाट करने वाला गैंग सक्रिय है।
हेडकांस्टेबल की सूचना पर उन्होंने एसपीआई जसवीर सिंह, डीएसपीआई हरप्रीत सिंह बेनीपाल व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंदर सिंह पर आधारित टीम गठित कर दी। पुलिस अफसरों की टीम ने तलवंडी महिमा रजापुर मोड़ पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
यहां पुलिस टीम को इनोवा गाड़ी में सवार लोग घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ी को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम स्वर्ण सिंह कोट इस्से खां जिला मोगा, उसके दो बेटे गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह और मलकीत सिंह उर्फ काला निवासी मंगूपुर जिला कपूरथला बताया।
सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया यह इनोवा 19 नवंबर को जालंधर बस स्टैंड के समीप टैक्सी स्टैंड से ड्राइवर दर्शन सिंह निवासी महसमपुर, नकोदर को गलत पते के आईडी प्रूफ देकर माता चिंतपूर्णी के टूर के लिए भाड़े पर ले ली।
शाम को लौटते समय होशियारपुर से पहले पहाड़ी एरिया के पास ड्राइवर दर्शन सिंह को स्प्रे कर बेहोश कर दिया। इसके बाद तार से उसका गला घोट दिया और किरच से उसका गला रेतकर शव खाई फेंकने के बाद चारों इनोवा लेकर फरार हो गए।
एसएसपी ने बताया कि जाली कागजात तैयार करके चारों आरोपी इनोवा गाड़ी तलवंडी महिमा एरिया में बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि गैंग के सरगना स्वर्ण सिंह पर कत्ल और मलकीत सिंह उर्फ काला पर थाना कोतवाली पर लूट का केस दर्ज है।
एसएसपी ने बताय कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ सकती है। जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।