फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kabaddi player arrested for firing outside doctor house for not paying extortion money Amritsar

Amritsar: रंगदारी न देने पर डाॅक्टर के घर के बाहर की थी फायरिंग, कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

कस्बा लोपोके के रहने वाले डॉक्टर युवराज नंदा को आरोपी सहित इसके साथियों की ओर से लगातार फोन कॉल कर 30 लाख रुपये की रंगदारी दिए जाने की धमकियां दी जा रही थी। जब डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने 4 जून की रात को उनके घर के बाहर गोलियां चलाकर डराने धमकाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Kabaddi player arrested for firing outside doctor house for not paying extortion money Amritsar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कस्बा लोपोके में 30 लाख रुपए की रंगदारी न दिए जाने पर डॉक्टर के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुरलाल सिंह है और वह जिला तरनतारन का रहने वाला है। आरोपी पेशे से कबड्डी का खिलाड़ी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक कस्बा लोपोके के रहने वाले डॉक्टर युवराज नंदा को आरोपी सहित इसके साथियों की ओर से लगातार फोन कॉल कर 30 लाख रुपये की रंगदारी दिए जाने की धमकियां दी जा रही थी। जब डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने 4 जून की रात को उनके घर के बाहर गोलियां चलाकर डराने धमकाने की कोशिश की। गोलियां चलने की वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों  का पता लगाना शुरू किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला देहाती पुलिस ने आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी वारदात में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है और इसके तीन अन्य साथी भी कबड्डी के खिलाड़ी है। बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed